आपरेशन दहन के अन्तर्गत पुलिस ने क्या की कार्रवाई ?

“ऑपरेशन दहन” के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही, जनपद के विभिन्न थानों के 153 अभियोगों से संबंधित मादक पदार्थों का कराया गया विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण-

    


          पुलिस अधीक्षक सोनभद्र सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के तहत जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) द्वारा जनपद के विभिन्न थानों पर पंजीकृत अवैध मादक पदार्थों से संबंधित अभियोगों के मुकदमाती माल का आज दिनांक 15.05.2026 को नियमानुसार विधिक निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया। 




          उक्त कार्यवाही मा0 सर्वोच्च न्यायालय एवं पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में गठित जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) की उपस्थिति में सम्पन्न कराई गई। कमेटी के अध्यक्ष पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा तथा सदस्य अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर  रणधीर कुमार मिश्रा की देखरेख में सम्पूर्ण कार्यवाही कराई गई। इस दौरान प्रभारी नारकोटिक्स सेल उ0नि0 रामनगीना प्रधान व आरक्षी अभिलाष सिंह उपस्थित रहे।



          निस्तारण के अंतर्गत थाना राबर्ट्सगंज के 20 अभियोग, थाना चोपन के 45 अभियोग, थाना घोरावल के 24 अभियोग, थाना रामपुर बरकोनिया के 03 अभियोग, थाना पन्नूगंज के 27 अभियोग, थाना रायपुर के 20 अभियोग, थाना बभनी के 02 अभियोग तथा थाना शक्तिनगर के 12 अभियोगों सहित कुल 153 अभियोगों से संबंधित अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया गया।

 

*अभियान के अंतर्गत विनष्टीकरण कराए गए मादक पदार्थों का विवरण निम्नवत है—*  

1. कुल 122 अभियोगों से संबंधित 693.81 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,46,90,500/-।

2. कुल 30 अभियोगों से संबंधित 1.7978 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3,59,56,000/-। 

3. कुल 01 अभियोग से संबंधित 193.633 किलोग्राम डोडा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹29,04,495/-।

 *इस प्रकार कुल 153 अभियोगों से संबंधित लगभग ₹7,35,50,995/- मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का विधिक रूप से निस्तारण/विनिष्टीकरण कराया गया।*



          उपरोक्त समस्त मादक पदार्थों का निस्तारण जनपद सोनभद्र स्थित मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंन्ट लिमिटेड (यूनिट डाला सीमेंट वर्क्स) के माध्यम से पर्यावरणीय एवं विधिक मानकों का पालन करते हुए कराया गया, जिससे इनके दुरुपयोग एवं पुनः अवैध प्रचलन की संभावना पूर्णतः समाप्त की जा सके।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ